Quantcast
Channel: Study Rankers
Viewing all articles
Browse latest Browse all 6119

NCERT Solutions for Class 8th: पाठ 11 - हिन्दी ने जिनकी जिंदगी बदल दी (भेंटवार्त्ता)

$
0
0

NCERT Solutions for Class 8th: पाठ  11 - हिन्दी ने जिनकी जिंदगी बदल दी (भेंटवार्त्ता) दूर्वा भाग-III

- जय प्रकश पाण्डेय

पृष्ठ संख्या: 78

अभ्यास

1. पाठ से

(क) मारिया को किस कार्य के लिए सम्मानित किया गया?

उत्तर

मारिया ने कई किताबों का हिंदी से हंगेरियन तथा हंगेरियन से हिंदी में अनुवाद किया। इसके अलावा उन्होंने हिंदी भाषा पर गहन अध्यन कर इस वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने का काम किया इसलिए मारिया को सम्मानित किया गया। 

(ख) मारिया ने अनेक भाषाओं का अध्ययन क्यों किया?

उत्तर

मारिया ने इंसानी जीवन के शुरूआती दौर को जानने के लिए अनेक भाषाओं का अध्ययन  किया।

(ग) मारिया बुडापेस्ट में कौन-सी भारतीय पोशाक पहनना पसंद करती हैं और क्यों?

उत्तर

मारिया बुडापेस्ट में भारतीय पोशाक पहनती हैं। वे सलवार सूट ठंड की वजह से पहनती हैं।

पृष्ठ संख्या: 81

9. दो-दो समान अर्थ

नीचे एक शब्द के दो समान अर्थ दिए गए हैं। जैसे–
नमूना–धरती –पृथ्वी, धरा
अब तुम भी इन शब्दों के दो-दो समान अर्थ लिखो

(क)
दोस्त
-
………….
………….
(ख)
माँ
-
………….
………….
(ग)
पानी
-
………….
………….
(घ)
नारी
-
………….
………….

उत्तर

(क)
दोस्त
-
मित्र, सखा, सहचर, मीत
(ख)
माँ
-
माता, जननी, अंबा, अंबिका
(ग)
पानी
-
जल, नीर, पय, वारि, तोय, सलिल
(घ)
नारी
-
महिला, स्त्री, वनिता, कामिनी, औरत

11. नीचे दिए गए वाक्यों को सही शब्दों से पूरा करो -

(क) रमा ने कमरे में फूल ................ दिए (सज़ा/सजा)
(ख) माँ दही .................. भूल गई। (ज़मान/जमाना)
(ग) घोड़ा ............... दौड़ता है। (तेज़/तेज)
(घ) शीला ने मुझे एक .............. की बात बताई। (राज/राज़)
(ङ) उदित सितार बजाने के ................ में माहिर है। (फ़न/फन)
(च) कप में ............... सी चाय बची थी। (जरा/ज़रा)

उत्तर

(क) रमा ने कमरे में फूल सजादिए। (सज़ा/सजा)
(ख) माँ दही जमानाभूल गई। (ज़मान/जमाना)
(ग) घोड़ा तेज़दौड़ता है। (तेज़/तेज)
(घ) शीला ने मुझे एक राज़की बात बताई। (राज/राज़)
(ङ) उदित सितार बजाने के फ़नमें माहिर है। (फ़न/फन)
(च) कप में ज़रासी चाय बची थी। (जरा/ज़रा)



Viewing all articles
Browse latest Browse all 6119

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>