Quantcast
Channel: Study Rankers
Viewing all articles
Browse latest Browse all 6119

MCQ Questions for Class 8 Hindi: Ch 12 सुदामा चरित Vasant

$
0
0

MCQ Questions for Class 8 Hindi: Ch 12 सुदामा चरित Vasant

MCQ Questions for Class 8 Hindi: Ch 12 सुदामा चरित Vasant

1. निम्नलिखित में से उचित शब्द भरकर पूर्ति कीजिए- ‘चोरी की बान में हौ जू _________।            
(क) अधीने    
(ख) प्रवीने            
(ग) नवीने    
(घ) प्राचीने
► (ख) प्रवीने            

2. सुदामा कहाँ जा रहे थे?
(क) मंदिर
(ख) अपनी पत्नी के गाँव
(ग) अपने मित्र कृष्ण के पास
(घ) अपने पिता जी से मिलने
► (ग) अपने मित्र कृष्ण के पास

3. इस कविता के रचयिता हैं?
(क) सूरदास
(ख) मतीनदास
(ग) नरोत्तम दास
(घ) नर्ददास
► (ग) नरोत्तम दास

4. श्रीकृष्ण ने सुदामा की दशा कैसी देखी?
(क) दयनीय
(ख) ठीक-ठाक
(ग) हीन
(घ) अच्छी
► (क) दयनीय

5. सुदामा ने द्वारका पहुँचकर निम्नलिखित में से किसका धाम पूछा था?            
(क) यशोदा का    
(ख) नंद का            
(ग) स्याम का    
(घ) कंस का
► (ग) स्याम का    

6. सुदामा की पत्नी ने उपहारस्वरूप पोटली में कुछ दिया था। उस पोटली में निम्नलिखित में से क्या था?            
(क) तंदुल    
(ख) मिष्ठान            
(ग) चने    
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (क) तंदुल    

7. द्वार पर खड़े व्यक्ति की धोती कैसी थी?
(क) पीतांबरी
(ख) फटी सी
(ग) रंगीन
(ग) सफ़ेद
► (ख) फटी सी

8. ‘वाही पठयो ठेलि’ इस पंक्ति में 'वाही' शब्द किसके लिए प्रयोग किया गया है?            
(क) कृष्ण के लिए    
(ख) रुक्मणी के लिए            
(ग) गोपियों के लिए            
(घ) सुदामा की पत्नी के लिए
► (घ) सुदामा की पत्नी के लिए

9. श्रीकृष्ण ने सुदामा के पाँव कैसे धोए?
(क) परात में जल लेकर
(ख) अपने अश्रु से
(ग) साबुन से
(घ) गंगाजल से
► (ख) अपने अश्रु से

10. निम्नलिखित में से किसके कारण सुदामा बेहाल हो रहे थे?            
(क) चर्म रोग के कारण        
(ख) बिवाइयों के कारण            
(ग) क्षय रोग के कारण            
(घ) अस्थि रोग के कारण
► (ख) बिवाइयों के कारण            

11. सुदामा ने चावलों की पोटली कहाँ रखी हुई थी?
(क) काँख में
(ख) बैग में
(ग) हाथ में
(घ) गट्ठरी में
► (क) काँख में

12. ‘प्रभु! जाने को आहि’ कविता की इस प्रथम पंक्ति में ‘प्रभु’ के माध्यम से किसे संबोधित किया गया है?          (क) इंद्र को    
(ख) राम को            
(ग) भगवान को    
(घ) श्री कृष्ण को
► (घ) श्री कृष्ण को

13. घर-घर कर ओड़त फिरे’ के अनुसार कृष्ण निम्न-लिखित में से किसके लिए कर ओड़ते फिरते थे?            
(क) दूध के लिए,    
(ख) दही के लिए,    
(ग) मक्खन के लिए,    
(घ) घी के लिए,
► (ख) दही के लिए,    

14. कृष्ण ने सुदामा दवारा लाए गए, उपहार को निम्नलिखित में से किसमें भीना हुआ बताया है?            
(क) आम रस में    
(ख) सोम रस में             
(ग) सुधा रस में    
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (ग) सुधा रस में    

Viewing all articles
Browse latest Browse all 6119

Trending Articles