Quantcast
Channel: Study Rankers
Viewing all articles
Browse latest Browse all 6119

MCQ Questions for Class 10 Hindi: Ch 11 बालगोबिन भगत क्षितिज

$
0
0

MCQ Questions for Class 10 Hindi: Ch 11 बालगोबिन भगत क्षितिज

MCQ Questions for Class 10 Hindi: Ch 11 बालगोबिन भगत क्षितिज

1. सुबह-सुबह बालगोबिन भगत क्या गाते थे?
(क) भजन
(ख) गाना
(ग) लोरी
(घ) कव्वाली
► (क) भजन

2. भगत जी अपने बेटे का खास ख्याल रखा करते थे, क्योंकि वह
(क) चालाक था
(ख) ईमानदार था
(ग) प्रतिभावान था
(घ) सुस्त और बोदा था
► (घ) सुस्त और बोदा था

3. बेटे के मरने पर भगत जी क्या कर रहे थे?
(क) रो रहे थे
(ख) हँस रहे थे
(ग) गा रहे थे
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (ग) गा रहे थे

4. भादो की रात कैसी होती है?
(क) चाँदनी
(ख) अँधेरी
(ग) सुस्त
(घ) उजली
► (ख) अँधेरी

5. लेखक बालगोबिन भगत के किस गुण पर मुग्ध थे?
(क) सरलता
(ख) सहनशीलता
(ग) मधुर संगीत-गायन
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (ग) मधुर संगीत-गायन

6. भगत जी भजन गाते समय क्या बजाया करते थे?
(क) ढोल
(ख) ढपली
(ग) गिटार
(घ) खंजड़ी
► (घ) खंजड़ी

7. भगत जी के बेटे का क्रिया-कर्म किसने किया?
(क) बहू ने
(ख) लेखक ने
(ग) भगत जी ने
(घ) पड़ोसी ने
► (क) बहू ने

8. बालगोबिन का व्यवसाय क्या था?
(क) खेती
(ख) दुकानदारी
(ग) पुस्तक-विक्रेता
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (क) खेती

9. भगत जी बेटे के मरने के बाद अपनी बहू की दूसरी शादी क्यों करवाना चाहते थे?
(क) उसके सुखद भविष्य के लिए
(ख) छुटकारा पाने के लिए
(ग) सबकी नजर में अच्छा बनने के लिए
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (क) उसके सुखद भविष्य के लिए

10. भगत जी की बहू उन्हें छोड़कर क्यों नहीं जाना चाहती थी?
(क) सामाजिक मर्यादा के कारण
(ख) संपत्ति के लोभ में
(ग) पति से प्यार होने के कारण
(घ) ससुर की चिंता के कारण
► (घ) ससुर की चिंता के कारण

11. बालगोबिन किसके पद गाया करते थे?
(क) रहीम के
(ख) सूरदास के
(ग) कबीर के
(घ) तुलसीदास के
► (ग) कबीर के

12. बालगोबिन के गीतों को सुनकर वहाँ उपस्थित सभी लोग क्या करते थे?
(क) उठकर चले जाते थे
(ख) झूम उठते थे
(ग) साथ में गाने लगते थे
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (ख) झूम उठते थे

13. भगत जी का बेटा कैसा था?
(क) समझदार
(ख) सुस्त और बोदा
(ग) चालाक
(घ) बुद्धिमान
► (ख) सुस्त और बोदा

14. बालगोबिन के गीतों में कैसा भाव व्यक्त होता था?
(क) प्रभु-मिलन का
(ख) देशभक्ति का
(ग) वियोग का
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (क) प्रभु-मिलन का

Viewing all articles
Browse latest Browse all 6119

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>