Quantcast
Channel: Study Rankers
Viewing all articles
Browse latest Browse all 6119

MCQ Questions for Class 10 Hindi: Ch 1 साखी स्पर्श

$
0
0

MCQ Questions for Class 10 Hindi: Ch 1 साखी स्पर्श

MCQ Questions for Class 10 Hindi: Ch 1 साखी स्पर्श

1. मीठी वाणी का औरों पर क्या प्रभाव पड़ता है?
(क) दूसरे क्रोधित हो जाते हैं
(ख) दूसरे सुख और संतोष का अनुभव करते हैं 
(ग) दूसरे मीठी वाणी सुनकर दुखी हो जाते हैं
(घ) उपर्युक्त सभी
► (ख) दूसरे सुख और संतोष का अनुभव करते हैं 
 
2. कबीरदास जी कैसी वाणी बोलने की प्रेरणा देते हैं?
(क) अहंकार त्यागकर मीठी वाणी बोलने की प्रेरणा देते हैं।
(ख) अभिमान भरी वाणी बोलने की प्रेरणा देते हैं।
(ग) अहंकार भरी सत्य वाणी बोलने की प्रेरणा देते हैं।
(घ) अहंकार त्यागकर कटु बोलने की प्रेरणा देते हैं।
► (क) अहंकार त्यागकर मीठी वाणी बोलने की प्रेरणा देते हैं।

2. 'मन का आपा खोने' का क्या तात्पर्य है?
(क) मन का खो जाना
(ख) अपने आप में खोना
(ग) अहंकार को त्यागना
(घ) अहंकार को अपनाना
► (ग) अहंकार को त्यागना

3. तन के शीतल होने का क्या अभिप्राय है?
(क) शरीर का ठंडा होना
(ख) मर जाना
(ग) सुख और शांति अनुभव करना
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (ग) सुख और शांति अनुभव करना

4. सारे संसार के सुखी होने का क्या कारण है?
(क) सारा संसार वास्तविक आनंद लूट रहा है
(ख) सारा संसार खाने-पीने और सोने में मस्त है
(ग) सारा संसार प्रभु के प्रति सजग है
(घ) क्योंकि सभी सांसारिक सुखों को अंतिम सत्य मानते हैं 
► (घ) क्योंकि सभी सांसारिक सुखों को अंतिम सत्य मानते हैं 

5. कबीरदास जी किसलिए दुखी हैं___
(क) वे बीमार हैं
(ख) उनके पास सुख सुविधाएँ नहीं हैं
(ग) वे प्रभु के वियोग में दुखी हैं
(घ) वे पत्नी के वियोग में दुखी हैं
► (ग) वे प्रभु के वियोग में दुखी हैं

6. 'सुखिया सब संसार है' में कौन-सा अलंकार है
(क) अनुप्रास
(ख) यमक
(ग) उत्प्रेक्षा
(घ) रूपक
► (क) अनुप्रास

7. 'मंत्र' का अर्थ है
(क) उपाय
(ख) शक्ति
(ग) विश्वास
(घ) धोखा
► (क) उपाय

8. "जिवै तो बौरा होइ' का आशय है
(क) जीवन नहीं रहता।
(ख) जीवित रहता है तो पागल जैसा हो जाता है
(ग) जीवित रहने पर सुखी नहीं रहता
(घ) मर जाता है
► (ख) जीवित रहता है तो पागल जैसा हो जाता है

9. "विरह भुवंगम' का तात्पर्य है
(क) मन का मोह
(ख) विरह रूपी सर्प
(ग) राम का वियोग
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (ख) विरह रूपी सर्प

10. बिरही मनुष्य की स्थिति कैसी होती है?
(क) वह बहुत खुश रहता है
(ख) वह रोता रहता है
(ग) उस पर कोई उपाय असर नहीं करता
(घ) वह पागलों जैसा हो जाता है
► (घ) वह पागलों जैसा हो जाता है

11. राम का वियोगी कौन होता है?
(क) जो पूजा-पाठ करता है
(ख) जो राम को नहीं मानता
(ग) जो ईश्वर के अस्तित्व को मानता है
(घ) जो ईश्वर को पाने के लिए हर प्रकार का प्रयास करता है
► (घ) जो ईश्वर को पाने के लिए हर प्रकार का प्रयास करता है

12. कुंडलि का अर्थ है
(क) नाभि
(ख) छंद
(ग) मृग
(घ) मन
► (क) नाभि

13. कस्तूरी क्या है?
(क) सुगंधित द्रव्य जो मृग की नाभि में पाया जाता है।
(ख) सुगंधित तेल जो दुकानों पर मिलता है।
(ग) कस्तूरी एक वृक्ष का नाम है।
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (क) सुगंधित द्रव्य जो मृग की नाभि में पाया जाता है।

14. राम और कस्तूरी में क्या समानता है?
(क) दोनों तरल पदार्थ हैं।
(ख) दोनों सुगंधित हैं।
(ग) दोनों वन में रहते हैं।
(घ) दोनों भीतर स्थित हैं।
► (घ) दोनों भीतर स्थित हैं।

15. 'घटि-घटि राम है' के माध्यम से कवि क्या कहना चाहते है?
(क) राम घटता रहता है
(ख) परमात्मा हर मनुष्य के हृदय में निवास करते हैं
(ग) परमात्मा घड़े में निवास करते हैं
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (ख) परमात्मा हर मनुष्य के हृदय में निवास करते हैं

16. 'अषिर' का क्या अर्थ है?
(क) शब्द
(ख) पंक्ति
(ग) पुस्तक
(घ) अक्षर
► (घ) अक्षर

17. हमें ज्ञान कैसे मिलेगा?
(क) किताब पढ़कर
(ख) ईश्वर प्रेम का एक अक्षर पढ़कर
(ग) किताब लिखकर
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (ख) ईश्वर प्रेम का एक अक्षर पढ़कर

18. 'पोथी पढ़ि-पढ़ि' में कौन-सा अलंकार है?
(क) अनुप्रास
(ख) यमक
(ग) श्लेष
(घ) उपमा
► (क) अनुप्रास

19. कवि ने अपना घर क्यों जलाया?
(क) घर अच्छा नहीं था
(ख) घर छोटा था
(ग) दूसरा घर बनाने के लिए
(घ) विषय-वासना समाप्त करने के लिए
► (घ) विषय-वासना समाप्त करने के लिए

20. कवि कैसा प्रकाश फैलाना चाहते हैं?
(क) ज्ञान का
(ख) घृणा का
(ग) दिये का
(घ) इनमें से कोई नहीं
► (क) ज्ञान का

Viewing all articles
Browse latest Browse all 6119

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>