Quantcast
Channel: Study Rankers
Viewing all articles
Browse latest Browse all 6119

Important Questions for Class 6th दंडक वन में दस वर्ष Hindi

$
0
0

Important Questions for Class 6th दंडक वन में दस वर्ष बाल राम कथा Hindi

Important Questions for Class 6th दंडक वन में दस वर्ष Hindi

1.राम चित्रकूट वन छोड़कर कौन से वन गए?

राम चित्रकूट वन छोड़कर दंडक वन गए|

2. सीता ने जब राम को राक्षसों का वध करने से रोका तो राम उन्हें क्या समझाया?

राम ने सीता को समझाया कि राक्षसों का विनाश ही उचित है | वे मायावी हैं। मुनियों को कष्ट पहुँचाते हैं।

3. राम, लक्ष्मण और सीता दंडकारण्य में कितने वर्ष तक रहे थे?

राम, लक्ष्मण और सीता दंडकारण्य मेंदस वर्ष तक रहे|

4. राम जब क्षरभंग मुनि के आश्रम पहुँचे तब मुनि ने उन्हें क्या दिखाया?

राम जब क्षरभंग मुनि के आश्रम पहुँचे तब मुनि ने उन्हें हड्डियों का ढेर दिखाया और बताया कि वे उन ऋषियों के कंकाल हैं, जिन्हें राक्षसों ने मार डाला है।

5. विंध्याचल पार करने वाले पहले ऋषि कौन थे ?

विंध्याचल पार करने वाले पहले ऋषि अगस्त्य थे |

6. दोनों राजकुमारों ने और सीता ने अपने वनवास का शेष जीवन कहाँ बिताया?

दोनों राजकुमारों ने और सीता ने अपने वनवास का शेष जीवन पंचवटी में बिताया|

7. पंचवटी जाने समय मार्ग में राम को कौन मिला था ?

पंचवटी जाने समय मार्ग में राम को विशालकाय गिद्ध मिला था जिसका नाम जटायु था|

8. लक्ष्मण ने जटायु को मारने के लिए जब धनुष उठाया तब जटायु ने क्या कहा था ?

जटायु ने लक्ष्मण से कहा कि मैं तुम्हारे पिता का मित्र हूँ | वन में तुम्हारी सहायता करूँगा | आप दोनों जब बाहर जाएँगे तो सीता की रक्षा करूँगा |

9. लक्ष्मण ने किन-किन चीजों से कैसी कुटिया बनाई?

लक्ष्मण ने मिट्टी से दीवारें खड़ी कीं, बाँस के खंभे लगाए, कुश और पत्तों से छप्पर डालकर बहुत सुंदर कुटिया तैयार की|

10.शूर्पणखा किसकी बहन थी?

शूर्पणखा रावण की बहन थी|

11. शूर्पणखा किसे देखकर मोहित हो गई?

शूर्पणखा राम को देखकर मोहित हो गई|

12. शूर्पणखा ने राम के पास जाकर क्या बोला?

शूर्पणखा ने राम के पास जाकर बोले कि मैं तुमसे विवाह करना चाहती हूँ | तुम मेरी इच्छा पूरी करो | मुझे अपनी पत्नी स्वीकार करो|

13. शूर्पणखा ने जब लक्ष्मण के आगे विवाह का प्रस्ताव रखा तब उन्होंने क्या कहा?

लक्ष्मण ने कहा कि मेरे पास आने से तुम्हें कुछ नहीं मिलेगा देवी मैं तो राम का दास हूँ| मुझसे विवाह करके तुम दासी बन जाओगी|

14. क्रोध में आकर जब शूर्पणखा ने सीता पर झपट्टा मारा तब लक्ष्मण ने क्या किया?

क्रोध में आकर जब शूर्पणखा ने सीता पर झपट्टा मारा तब लक्ष्मण ने तलवार खींची और उसके नाक और कान काट डाले|

15. शूर्पणखा खून से लथपथ किसके पास गई?

शूर्पणखा खून से लथपथ सौतेले भाई खर और दूषण के पास गई|

17. अकंपन नामक राक्षस भाग कर किसके पास गया?

अकंपन नामक राक्षस भाग कर लंकाधिपति रावण के पास गया और उसे पूरा विवरण सुनाया| उसने कहा राम कुशल योद्धा हैं | उनके पास विलक्षण शक्तियाँ हैं।

18. मारीच किसका पुत्र था?

मारीच ताड़का का पुत्र था|

19. मारीच ने रावण को राम के बारे में क्या बताया?

मारीच ने रावण को सीता हरण के लिए मना किया| उसने कहा कि ऐसा करना विनाश को आमंत्रण देना है|

21. रावण और मारीच ने पंचवटी पहुँचकर किसका वेश धारण किया था ?

रावण ने तपस्वी का और मारीच ने सोने के हिरण का वेश धारण किया था |

22. राम और लक्ष्मण को हिरण के ऊपर क्यों संदेह हुआ था ?

राम और लक्ष्मण को हिरण के ऊपर इसलिए संदेह हुआ क्योंकि वह हिरण सोने का था|

23. कुटी से निकलते समय राम ने लक्ष्मण से क्या कहा?

राम ने लक्ष्मण से सीता की रक्षा करने का आदेश दिया और कहा मेरे लौटने तक उन्हें अकेला मत छोड़ना|

दंडक वन में दस वर्ष Notes

Viewing all articles
Browse latest Browse all 6119

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>