Important Questions for Class 6th राम का वन-गमन बाल राम कथा Hindi
![Important Questions for Class 6th राम का वन-गमन Hindi Important Questions for Class 6th राम का वन-गमन Hindi](http://1.bp.blogspot.com/-BXS3eTLYRrM/Xf590xKlowI/AAAAAAAAKsQ/qYX_nqDdY7cDfN9CUAYdEPW_ww7yzCogQCLcBGAsYHQ/s1600/Important-questions-of-ram-ka-van-gaman-class6th-bal-ramkatha.jpg)
महाराज दशरथ को बुलाने के लिए गुरु वशिष्ठ ने महामंत्री सुमंत्र को भेजा|
2. सुमंत्र जब कैकयी महल पहुँचे तब उन्होंने क्या देखा ?
सुमंत्र ने देखा महाराजा बीमार और दीनहीन के जैसे पलंग पर पड़े हैं |
3. जब सुमंत्र राजकुमार को बुलाने आए तो लोगों को क्या लगा?
जब सुमंत्र राजकुमार को बुलाने आए तो लोगों को लगा वह उन्हें राज्याभिषेक के लिए आमंत्रित करने आए हैं|
4. राम किनके साथ दशरथ से मिलने जा रहे थे?
राम लक्ष्मण के साथ दशरथ से मिलने जा रहे थे|
5. कैकयी की पूरी बात सुनने पर राम ने क्या कहा था ?
कैकयी की पूरी बात सुनने पर राम ने दृढ़ता से कहा,कि पिता का वचन अवश्य पूरा होगा| भरत को राजगद्दी दी जाएगी और वे वन जायेंगें|
6. राम की सारी बातें सुनकर दशरथ के मुँह से कैकयी के लिए कौन सा शब्द निकला?
राम की सारी बातें सुनकर दशरथ के मुँह से कैकयी के लिए ''धिक्कार'' शब्द निकला|
7. कैकयी के महल से निकलकर राम किसके पास गए थे ?
कैकयी के महल से निकलकर राम सीधे अपनी माँ कौशल्य के पास गए थे। उन्होंने अपनी माँ को कैकेयी-भवन का विवरण दिया था और अपना निर्णय सुनाया|
8. कौशल्या क्या चाहती थीं ?
कौशल्या चाहती थी की राम वन न जाए और राजगद्दी छोड़ दे और वे अयोध्या में ही रहे|
9. लक्ष्मण ने जब राम से बल पूर्वक राजसिंहासन छीन ने को कहा तब राम ने क्या कहा ?
लक्ष्मण ने जब राम से बल पूर्वक राजसिंहासन छीन ने को कहा तब राम ने कहा कि मुझे अधर्म का राजसिंहासन नहीं चाहिए|
10. कौशल्या ने राम को विदा करते वक्त क्या कहा?
कौशल्या ने राम को विदा करते वक्त कहा कि जाओ पुत्र दसों दिशाएँ तुम्हारे लिए मंगलकारी हो। मैं तुम्हारे लौटने तक जीवित रहूँगी।
11. राम कौशल्या भवन से निकल कर किसके पास गए थे ?
राम कौशल्या भवन से निकल कर सीता के पास गए थे, उन्हें सारा हाल बताया| उनसे माता-पिता की सेवा करने आग्रह किया और कहा चौदह वर्ष बाद हम फिर मिलेंगे|
12. सीता ने राम के सामने क्या प्रस्ताव रखा?
सीता ने राम के सामने साथ जंगल जाने का प्रस्ताव रखा| उन्होंने कहा मेरे पिता का आदेश था कि मैं हमेशा आपके साथ रहूँ|
13. राम, सीता और लक्ष्मण जंगल जाने से पहले किससे आशीर्वाद लेने गए?
राम , सीता और लक्ष्मण जंगल जाने से पहले महाराज दशरथ से आशीर्वाद लेने गए|
14.किसे देखकर महर्षि वशिष्ट को क्रोध आया था और उन्होंने क्या कहा?
सीता को तपस्विनी के वेश में देखकर महर्षि वशिष्ट को क्रोध आया था और उन्होंने कहा अगर सीता वन जाएगी तो सारे अयोध्यावासी उसके साथ जाएँगें |
15. राम ने सुमंत्र को रथ तेज भगाने को क्यों कहा था ?
राम ने सुमंत्र को रथ तेज भगाने के लिए इसलिए कहा क्योंकि राजा दशरथ और माता कौशल्या रथ के पीछे-पीछे दौड़ रहे थे और साथ ही नगरवासी भी रथ के पीछे दौड़ रहे थे| वे चाहते थे लोग घर लौट जाएँ ।
16. वन-गमन के कौन से दिन दशरथ ने प्राण त्याग दिए था ?
वन-गमन के छठे दिन दशरथ ने अपना प्राण त्याग दिए था क्योंकि राम कि जुदाई उनसे बारदश नहीं हुई थी|
राम का वन-गमन Notes