Quantcast
Channel: Study Rankers
Viewing all articles
Browse latest Browse all 6119

NCERT Solutions for Class 10th: पाठ 3 - लोकतंत्र और विविधता लोकतान्त्रिक राजनीति

$
0
0

NCERT Solutions for Class 10th: पाठ 3 - लोकतंत्र और विविधता (Loktantra aur Vividhta) Loktantrik Rajniti

पृष्ठ संख्या : 37

प्रश्नावली

1.  सामाजिक विभाजनों की राजनीति को प्रभावित करने वाले तीन कारकों की चर्चा करें।

उत्तर

सामाजिक विभाजन की राजनीति को प्रवाहित करने वाले तीन कारक निम्न है:
• अपनी पहचान को लेकर लोगों की धारणा है की यदि वह अकेले है तो उसके पहचान का रह पाना मुश्किल हो जाता है।
• राजनीतिक नेताओं द्वारा एक समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हुए यदि राजनेता ऐसी मांगों को उठाते हैं जो संवैधानिक हैं तो ऐसे मांगों को समायोजित करना आसान हो जाता है।
• सरकार की प्रतिक्रिया: यदि किसी समुदाय के वाजिब मांगों को सरकार द्वारा नहीं माना जाता है, तो इससे सामाजिक विभाजन होता है, जिससे देश की अखंडता को खतरा हो सकता है।

2. सामाजिक अंतर कब और कैसे सामाजिक विभाजनों का रूप ले लेते है?

उत्तर

एक सामाजिक असामनता एक सामाजिक विभाजन का रूप ले लेता है जब यह कुछ अन्य सामाजिक      असामनताऐं एक साथ आ जाते हैं। उदाहरण के लिए गोरे अमीर और शक्तिशाली थे और अश्वेत गरीब और बेघर थे जिस कारण उनके साथ भेदभाव किया जाता था। जब एक प्रकार का सामाजिक अंतर दूसरे से अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है, तो यह विभाजन का रूप ले लेता है।

3. सामाजिक विभाजन किस तरह से राजनीति को प्रभावित करते हैं? दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर

राजनीतिक दलों के बीच प्रतिस्पर्धा होती है। जब ये राजनीतिक दल कुछ सामाजिक विभाजनों को अपना समर्थन देते हैं, तो इससे राजनीतिक विभाजन हो सकता है। फलस्वरूप देश में संघर्ष, हिंसा या देश के विघटन की संभावना रहती है।
• उत्तरी आयरलैंड एक उदाहरण है जहां धार्मिक विभाजन ने जातीय-राजनीतिक संघर्ष को जन्म दिया। ईसाई धर्म के दो प्रमुख संप्रदाय: 53% प्रोटेस्टेंट और 44% रोमन कैथोलिक देश में हावी था। कैथोलिक उत्तरी आयरलैंड को आयरलैंड गणराज्य में शामिल करना चाहते थे और प्रोटेस्टेंट ब्रिटेन के साथ रहना चाहते थे। इसके कारण वर्षों तक हिंसा हुई और हजारों लोग मारे गए। शांति तब लौटी जब 1998 में ब्रिटेन की सरकार और राष्ट्रवादियों ने एक शांति संधि पर हस्ताक्षर कर संघर्ष विराम की घोषणा की।
• दूसरा उदाहरण यूगोस्लाविया का है जहां राजनीतिक दलों ने एक-दूसरे की माँगों को मानने से इन्कार कर दिया। प्रत्येक जातीय-धार्मिक समूह एक दूसरे पर हावी होना चाहता था। परिणाम यह हुआ की यूगोस्लाविया सात स्वतंत्र देशों में बाँट गया।

4. ________________ सामाजिक अंतर गहरे सामाजिक विभाजन और तनावों की स्थिति पैदा करते हैं।____________ सामाजिक अंतर सामान्य तौर पर टकराव की स्थिति तक नहीं जाते।

उत्तर

एक ही तरह के  सामाजिक अंतर गहरे सामाजिक विभाजन और तनावों  की स्थिति पैदा करते हैं। विभिन्न तरह के सामाजिक अंतर सामान्य तौर पर टकराव की  स्थिति तक नहीं जाते।

पृष्ठ संख्या: 38

5. सामाजिक विभाजन से निपटने के लिए, निम्नलिखित में से कौन सा कथन लोकतंत्र के बारे में सही नहीं है?
(अ) लोकतंत्र में राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के कारण, सामाजिक विभाजन राजनीति में परिलक्षित होता है।
(ब) लोकतंत्र में समुदायों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से उनकी शिकायतों को सुनाना संभव है।
(स) लोकतंत्र सामाजिक विविधता को समायोजित करने का सबसे अच्छा तरीका है।
(द) लोकतंत्र हमेशा सामाजिक विभाजन के आधार पर समाज का विघटन करता है।

उत्तर

(द) लोकतंत्र हमेशा सामाजिक विभाजन के आधार पर समाज का विघटन करता है।

6. निम्नलिखित तीन कथनों पर विचार करें।
(क) सामाजिक विभाजन तब होता है जब सामाजिक मतभेद अधिक होते हैं।
(ख) यह संभव है कि एक व्यक्ति की कई पहचान हो सकती हैं।
(ग) भारत जैसे बड़े देशों में सामाजिक विभाजन मौजूद हैं।
कौन सा कथन सही है / हैं?
(क) क, ख और ग 
(ख) क और ख
(ग) ख और ग 
(घ) केवल ग

उत्तर

(ख) क और ख

7. एक तार्किक क्रम में निम्नलिखित कथनों को व्यवस्थित करें और नीचे दिए गए कोड का उपयोग करके सही उत्तरों का चयन करें।
(क) सामाजिक विभाजन की सभी राजनीतिक अभिव्यक्ति हमेशा खतरनाक हो यह जरुरी नहीं। 
(ख) हर देश में किसी न किसी तरह के सामाजिक विभाजन मौजूद रहते ही हैं।
(ग) पार्टियां सामाजिक विभाजन की अपील करके राजनीतिक समर्थन जीतने की कोशिश करती हैं।
(घ) कुछ सामाजिक मतभेदों के परिणामस्वरूप सामाजिक विभाजन हो सकता है।
(क) घ, ख, ग, क
(ख) घ, ख, क, ग
(ग) घ, क, ग, ख
(घ) क, ख, ग, घ

उत्तर

(क) घ, ख, ग, क

8. निम्न में से किस देश को धार्मिक और जातीय पहचान के आधार पर विखंडन का सामना करना पड़ा?
(क) बेल्जियम
(ख) भारत
(ग) यूगोस्लाविया
(घ) नीदरलैंड

उत्तर

(ग) यूगोस्लाविया

9. मार्टिन लूथर किंग जूनियर के 1963 के एक प्रसिद्ध भाषण के निम्नलिखित अंश पढ़ें। वे किस सामाजिक विभाजन की बात कर रहे हैं? उनकी आशंकाएँ और उम्मीदें  क्या- क्या थी? क्या आप उनके बयान और मैक्सिको ओलंपिक की घटना के बीच संबंध देखते हैं?
"मेरा एक सपना है कि मेरे चार नन्हें बच्चे एक दिन ऐसे मुल्क में रहेंगे जहाँ उन्हें चमड़ी के रंग के आधार पर नहीं, बल्कि उनके चरित्र के असल गुणों के आधार पर परखा जाएगा। स्वतंत्रता को उसके असली रूप में आने दीजिए। स्वतंत्रता तभी कैद से बाहर आ पाएगी जय यह हर बस्ती, हर गाँव तक पहुँचेगी, हर राज्य और हर शहर में होगी और हम उस दिन को | ला पाएँगे जब ईश्वर की सारी संतानें-अश्वेत स्त्री-पुरुष, गोरे लोग, यहूदी तथा गैर-यहूदी, प्रोटेस्टेंट और कैथोलिक-हाथ में हाथ डालेंगी और इस पुरानी नीग्रो प्रार्थना को गाएँगी - | 'मिली आज़ादी, मिली आज़ादी! प्रभु बलिहारी, मिली आज़ादी!' मेरा एक सपना है कि एक | दिन यह देश उठ खड़ा होगा और अपने वास्तविक स्वभाव के अनुरूप कहेगा, "हम इस | स्पष्ट सत्य को मानते हैं कि सभी लोग समान हैं।"

उत्तर

अमरीका में मार्टीन लूथर किंग जूनियर के भाषण में नस्लीय भेदभाव का उल्लेख है। वह गोरों के प्रति गोरों द्वारा अपनाई गई अलगाव की नीतियों का जिक्र कर रहे हैं। वह ऐसे देश की आकांक्षा करता है जहां सभी के लिए सुरक्षा होगी ,जहां नस्लीय दुर्व्यवहार नहीं होगा और जहां सभी को उनकी त्वचा के रंग के बराबर माना जाएगा। यह भाषण और मैक्सिको ओलंपिक की घटना दोनों एक आंदोलन का हिस्सा हैं वो अफ्रीकी-अमेरिकी लोगों की दुर्दशा को उजागर करना चाहते थे।

Notes of पाठ 3 - लोकतंत्र और विविधता


Viewing all articles
Browse latest Browse all 6119

Trending Articles