Quantcast
Channel: Study Rankers
Viewing all articles
Browse latest Browse all 6119

CBSE Class 10th Hindi Course- B Board Exam Question Paper 2017

$
0
0

Download CBSE Class 10th Hindi Course- B Board Exam Question Paper SA- II SET 2 2017

निर्धारित समय: 3 घण्टे
अधिकतम अंक: 90

निर्देश:
(i) इस प्रश्न-पत्र के चार खण्ड हैं - क, ख, ग और घ।
(ii) चारों खण्डों के उत्तर देना अनिवार्य है।
(iii) यथासम्भव प्रत्येक खण्ड के उत्तर क्रमशः दीजिए।

खण्ड क

1. निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:  (2×4=8)

भारत माता ग्रामवासिनी!
खेतों में फैला है श्यामल
धूल-भर मैला-सा आँचल
गंगा-यमुना में आँसू-जल,
मिट्टी की प्रतिमा
उदासिनी!

दैन्य जड़ित अपलक नत चितवन,
अधरों में चिर नीरव रोदन,
युग-युग के तम के विषण्ण मन
वह अपने घर में
प्रवासिनी!

तीस कोटि सन्तान नग्न तन,
अर्ध क्षुधित, शोषित, निरस्त्रजन,
मूढ़, असभ्य, अशिक्षित, निर्धन,
नत मस्तक; तरु-तल 
निवासिनी!

(क) भारत माता को ग्राम-वासिनी क्यों कहा गया है?
(ख) काव्यांश में प्रवासिनी किसके लिए आया है और क्यों?
(ग) भारतमाता की संतान के बारे में कवि ने क्या कहा है?
(घ) काव्यांश का केंद्रीय भाव लिखिए। 

2. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:  (2×6=12)

प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। इसके आगे सारी समस्याएँ बौनी हैं। लेकिन समस्या एक प्रतिभा को खुद दूसरी प्रतिभा से होती है। बहुमुखी प्रतिभा का होना, अपने भीतर एक प्रतिभा के बजाए दूसरी प्रतिभा को खड़ा करना है। इससे हमारा नुकसान होता है। कितना और कैसे? 

मन की दुनिया की एक विशेषज्ञ कहती हैं कि बहुमुखी होना आसान है, बजाए एक ख़ास विषय के विशेषज्ञ होने की तुलना में। बहुमुखी लोग स्पर्धा से घबराते हैं। कई विषयों पर उनकी पकड़ इसलिए होती है कि वे एक में स्पर्धा होने पर दूसरे की ओर भागते हैं। वे आलोचना से भी डरते हैं और अपने काम में तारीफ़ ही तारीफ़ सुनना चाहते हैं। बहुमुखी लोगों में सबसे महान माने जाने वाले माइकल एंजेलो से लेकर अपने यहाँ रवींद्रनाथ टैगोर जैसे कई लोग। लेकिन आज ऐसे लोगों की पूछ-परख कम होती है। ऐसे लोग प्रतिभाशाली आज भी माने जाते हैं, लेकिन असफल होने की आशंका उनके लिए अधिक होती है। आज वे लोग ‘विंची सिंड्रोम’ से पीड़ित माने जाते हैं, जिनकी पकड़ दो-तीन या इससे ज़्यादा क्षेत्रों में हो, लेकिन हर क्षेत्र में उनसे बेहतर उम्मीदवार मौजूद हों। 

बहुमुखी प्रतिभा वाले लोगों के भीतर कई कामों को साकार करने की इच्छा बहुत तीव्र होती है। उनकी उत्सुकता उन्हें एक से दूसरे क्षेत्र में हाथ आजमाने को बाध्य करती है। समस्या तब होती है, जब यह हाथ आज़माना दखल करने जैसा हो जाता है। वे न इधर के रह जाते हैं, और न उधर के। प्रबंधन की दुनिया में - 'एक के साधे सब सधे, सब साधे सब जाए' का मन्त्र शुरू से प्रभावी रहा है। यहाँ उस पर ज़्यादा फोकस नहीं किया जाता, जो सारे अंडे एक टोकरी में न रखने की बात करता हो। हम दूसरे क्षेत्रों में हाथ आज़मा सकते हैं, पर एक क्षेत्र के महारथी होने में ब्रेकर की भूमिका न अदा करें।

(क) बहुमुखी प्रतिभा क्या है? प्रतिभा से समस्या कब, कैसे हो जाती है?
(ख) बहुमुखी प्रतिभा वालों की किन कमियों की ओर संकेत है?
(ग) बहुमुखी प्रतिभागियों की पकड़ किन क्षेत्रों में होती है और उनकी असफलता की संभावना क्यों है?
(घ) ऐसे लोगों का स्वभाव कैसा होता है और वे प्रायः सफल क्यों नहीं हो पाते?
(ङ) प्रबंधन के क्षेत्र में कैसे लोगों की आवश्यकता होती है? क्यो?
(च) आशय स्पष्ट कीजिए:
"प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती।"

खण्ड - ख

3. 'शब्द' किसे कहते हैं? उदाहरण देकर समझाइए।  (1+1=2)

4. निर्देशानुसार वाक्य-रूपांतरण कीजिए:  (1×3=3)
(क) वह रोज़ व्यायाम करता है, इसलिए स्वस्थ रहता है। (सरल वाक्य में)
(ख) परिश्रमी व्यक्ति कभी खाली नहीं बैठता। (मिश्र वाक्य में)
(ग) आज्ञाकारी श्याम माता-पिता की सेवा करता है। (संयुक्त वाक्य में)

5. (क) निम्नलिखित शब्दों का समास-विग्रह करते हुए समास का नाम लिखिए:  (1+1=2)
(i) तीसरी कसम 
(ii) दिन-रात

(ख) निम्नलिखित शब्दों को समस्त-पद बनाकर समास का नाम लिखिए:  (1+1=2)
(i) मुख है जो चंद्र के समान
(ii) तीन राहों का समूह

6. निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध रूप में लिखिए:  (1×4=4)
(क) आप उससे क्या कहे हैं?
(ख) हमारे घर में उससे बात होता रहता है।
(ग) इस गलती की दुबारा पुनरावृति नहीं होनी चाहिए।
(घ) बच्चा लोग बहुत शोर कर रहा है।

7. निम्नलिखित मुहावरों का वाक्य-प्रयोग इस प्रकार कीजिए कि अर्थ स्पष्ट हो जाए:   (1+1=2)
बेराह चलना, अंधे के हाथ बटेर लगना

खण्ड - ग

8. जापान में मानसिक रोग के क्या कारण बताए गए हैं? उससे होने वाले प्रभाव का उल्लेख करते हुए लिखिए कि इसमें 'टी सेरेमनी' की क्या उपयोगिता है?  (5)

9. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:  (2+2+1=5)

(क) शेख अयाज़ के पिता भोजन छोड़कर क्यों उठ खड़े हुए हैं? 'अब कहाँ दूसरे के दुख से दुखी होने वाले' पाठ के आधार पर लिखिए।

(ख) शुद्ध आदर्श की तुलना सोने से और व्यावहारिकता की तुलना ताँबे से क्यों की गई है? 'पतझर में टूटी पत्तियाँ' पाठ के आधार पर लिखिए।

(ग) 'कारतूस' पाठ में सआदत अली को किस प्रकार का व्यक्ति बताया गया है?

10. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:   (2+2+1=5)

असल में दोनों काल मिथ्या हैं। एक चला गया है, दूसरा आया नहीं है। हमारे सामने जो वर्तमान क्षण है, वही सत्य है। उसी में जीना चाहिए। चाय पीते-पीते उस दिन मेरे दिमाग़ से भूत और भविष्य दोनों काल उड़ गए थे। केवल वर्तमान क्षण सामने था। और वह अनंत काल जितना विस्तृत था।

(क) गद्यांश में किन दो कालों के बारे में बात की गई है और उनकी क्या विशेषता है?
(ख) लेखक ने किस काल को सत्य माना है और क्यों?
(ग) गद्यांश से लेखक क्या समझाना चाहता है?

11. (क) 'बिहारी के दोहे' के आधार पर लिखिए कि माला जपने और तिलक लगाने से क्या होता है। ईश्वर किससे प्रसन्न रहते हैं?  (2)

(ख) 'मनुष्यता' कविता में कवि ने सबको एक होकर चलने की प्रेरणा क्यों दी है?   (1)

(ग) 'आत्मत्राण' कविता में कोई सहायक न मिलने पर कवि की क्या प्रार्थना है?    (1)

12. 'कर चले हम फ़िदा' - कविता की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए उसका प्रतिपाद्य अपने शब्दों में लिखिए।   (5)

13. पढाई में तेज़ होने पर भी कक्षा में दो बार फेल हो जाने पर टोपी के साथ घर पर या विद्यालय में जो व्यवहार हुआ उस पर मानवीय-मूल्यों की दृष्टि से टिप्पणी कीजिए।    (5)

खण्ड घ

14. विद्यालय में छुट्टी के दिनों में भी प्रातःकाल में योग की अभ्यास कक्षाएँ चलने की सूचना देते हुए इच्छुक विद्यार्थियों द्वारा अपना नाम देने हेतु सूचना-पट्ट के लिए एक सूचना लगभग 30 शब्दों में लिखिए।   (5)

15. विद्यालय के गेट पर मध्यावकाश के समय ठेले और रेहड़ी वालों द्वारा जंक फ़ूड बेचे जाने की शिकायत करते हुए प्रधानचार्य को पत्र लिखकर उन्हें रोकने का अनुरोध कीजिए।   (5)

16. स्वच्छता-अभियान पर माँ-बेटी के संवाद को लगभग 50 शब्दों में लिखिए।   (5)

17. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक पर संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए:    (5)

(क) पुस्तकें पढ़ने की आदत
• पढ़ने की घटती प्रवृति
• कारण और हानि
• पढ़ने के आदत से लाभ

(ख) कप्यूटर हमारा मित्र
• क्या है
• विद्यार्थियों के लिए उपयोग
• सुझाव

(ग) स्वास्थ्य की रक्षा
• आवश्यकता
• पोषक भोजन
• लाभकारी सुझाव

18. विद्यालय की कार्यानुभव-प्रयोगशाला में बनी मोमबत्तियाँ तथा अन्य उपयोगी वस्तुओं की बिक्री हेतु लगभग 25 शब्दों में एक विज्ञापन लिखिए।   (5)

Download Question Paper

View Solution


Viewing all articles
Browse latest Browse all 6119

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>