Quantcast
Channel: Study Rankers
Viewing all articles
Browse latest Browse all 6119

The Story of My Life Ch 11 Summary in Hindi Class 10th

$
0
0

The Story of My Life Ch 11 Summary in Hindi Class 10th- पाठ 11 का सार और शब्दार्थ

सार

हेलेन अपने दक्षिणी घर लौट आई। जब भी वह उत्तर की यादों को याद करती तब वह खुशी महसूस करती थी। वहाँ से उसे बहुत सारी जानकारियाँ मिलीं और चीजों की विविधताअों का अनुभव किया।

उसने पतझड़ का मौसम में अपने परिवार के साथ ग्रीष्मकालीन कुटिया में बिताया, जो टस्कम्बिया से 14 किलोमीटर दूर एक पहाड़ पर स्थित था। इसे 'फर्न खदान' कहा जाता था क्योंकि चूना-पत्थर का खदान था जो लंबे समय से वीरान पड़ा था। तीन धाराएँ वहाँ से गुजरती थीं और जहाँ कहीं भी चट्टानें उनका रास्ता रोकती थीं वे झरने में नीचे लुढ़क जाती थीं। यह जगह ऊँचे पेड़ों से घिरा हुआ था। पहाड़ घने जंगलों से भरा था।

उनकी कुटिया एक ऊबड़-खाबड़ जगह थी जो पहाड़ के शीर्ष पर ओक और पाइंस के वृक्षों से घिरी थी। एक लंबे खुले हॉल के दोनों ओर छोटे कमरे की व्यवस्था की गई। फर्न खदान में बहुत आगन्तुक आये थे। शाम के समय कैंप फायर की गई, पुरुष कार्ड खेलते हुए अपने शिकार के अनुभवों को साझा कर रहे थे।

हेलेन सुबह बंदूकों की तेज आवाज और कॉफी की महक के साथ उठी। सारे पुरुष शिकार पर चले गए। थोड़ी देर बाद सुबह में बारबेक्यू की योजना बनाई गई। मांस की दिलकश गंध से हेलेन को भूख लग गई। शिकार पार्टी भी एक भी शिकार किए बिना लौट आई और दावत में शामिल हो गए।

हेलेन के पास एक छोटा घोड़ा था जिसका नाम उसने ब्लैक ब्यूटी रखा था। कभी-कभी वह अपनी शिक्षिका के निरीक्षण में उस छोटे घोड़े की सवारी करती थी। कभी-कभी वह अपने चचेरे भाइयों और छोटी बहन मिल्ड्रेड के साथ ख़ुरमा और बादाम जमा करते।

पहाड़ों के तल रेल-मार्ग था और करीब एक मील दूर एक ढाँचा था जो एक गहरी खाई में फैला था। एक दिन वह, अपनी शिक्षिका और छोटी बहन मिल्ड्रेड के साथ घने जंगलों में रास्ता भूल गईं। मिल्ड्रेड ने उस ढाँचे को दिखाया जिसे उनलोगों ने पार किया। अचानक, एक ट्रैन आई और वे क्रॉस ब्रेसिज़ पर कूद गए। वे लोग ट्रैक की सहायता से घर सुरक्षित वापस घर पहुँच गए। उन्होंने कुटिया को खाली पाया क्योंकि सभी लोग उन्हें खोजने बाहर गए हुए थे।
शब्दार्थ

• symphony - संगीत 
• behold - देखना
• frolicsome - चंचल
• cascades - झरना
• splendid - शानदार
• mossy - काई से भरा
• mistletoe - अमर बेल
• illusive - भ्रामक
• muscadine - काले अंगूर
• scuppernong - हरे अंगूर
• arbours - लतागृह
• piazza - चौक
• craftiest - चालाक
• hitched - रस्सी से बांधा हुआ 
• steeds - घोड़े
• bridles - नकेल 
• barbecue - उद्यान भोज 
• squatted - घुटनों के बल बैठना
• savoury - दिलकश
• weary - थका हुआ
• jaded - थकना
• hounds - जंगली कुत्ते
• panting - हाँफना
• venison - हिरन का मांस 
• veal - बछड़े का मांस
• sauntered - आराम से चलना
• nibble - कुतरना
• persimmons - ख़ुरमा
• trestle - ढांचा 
• gorge - पर्वत के बीच का संकुचित मार्ग
• rumbled - गड़गड़ाहट
• chasm - खाई

Go To Chapters

Viewing all articles
Browse latest Browse all 6119

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>