Quantcast
Channel: Study Rankers
Viewing all articles
Browse latest Browse all 6119

The Story of My Life Ch 9 Summary in Hindi Class 10th

$
0
0

The Story of My Life Ch 9 Summary in Hindi Class 10th- पाठ 9 का सार और शब्दार्थ

सार

मई 1888 में, हेलेन अपने माँ और अपनी शिक्षिका के साथ बोस्टन की यात्रा पर गई। दो साल पहले वह बाल्टीमोर की यात्रा पर गई थी लेकिन उसे इन दोनों यात्राओं में बहुत अंतर लगा। अब वह बड़ी हो गई थी इसीलिए किसी को उसे खुश रखने के लिए ध्यान देने की आवश्यकता नहीं रही थी। मिस सलीवन रास्ते में दिखने वाली हर चीज़ के बारे में हेलेन को बता रहीं थीं। उसकी गुड़िया नैंसी उसके साथ थी।

बोस्टन में, हेलेन का दाखिला पर्किन्स इंस्टीट्यूट में हुआ जो नेत्रहीनों का स्कूल था। उसे एक बुरा अनुभव हुआ जब उसकी गुड़िया नैंसी गन्दी हो गई थी। संस्थान की धोबिन ने चुपके से गुड़िया को उससे ले लिया और धो दिया जिससे वो गुड़िया कपास की निराकार ढेर बन गई। अन्य बच्चे भी हेलेन की तरह ही बात करते थे और एक ही किताब पढ़ते थे लेकिन अन्य बच्चे सुन सकते थे पर हेलेन नहीं सुन सकती थी।

उसने बंकर हिल की यात्रा की जहाँ उसने इतिहास का पहला पाठ पढ़ा। उसने सबसे ऊँची बिंदु की भी चढ़ाई की जो पहले सैनिकों द्वारा दुश्मनों को गोली मारने के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

अगले दिन वे पानी के रास्ते प्लाईमाउथ गए। यह उसकी स्टीमर पर पहली यात्रा थी। मशीन के शोर ने उसे भयभीत कर दिया था, उसे लगा कि यह गरजने की आवाज है। एक सज्जन ने उसे तीर्थ हॉल में प्लायमाउथ रॉक की एक आकृति दी। उसने आकृति को हाथों में आकृति को लेकर महसूस किया जिसने उसे तीर्थयात्रियों की बहादुरी की अद्भुत कहानियों को याद दिलाया लेकिन वह उनके द्वारा अल्पसंख्यक समूहों सताने के शर्मनाक कृत्य के बारे में जानकर निराश भी थी।

वहाँ उसकी दोस्ती विलियम एंडीकॉट और उनकी बेटी के साथ हुई। हेलेन ने उन्हें बहुत दयालु और उदार पाया। उसने उनके घर का भी दौरा किया और उनके कुत्ते और घोड़े के साथ खेली। हेलेन ने बोस्टन को ‘दयालु हृदय वालों का शहर' कहा।

शब्दार्थ

• gingham - छींटदार सूती कपड़ा
• beruffled - विक्षिप्त
• reproachfully - तिरस्कार से
• interpreter - दुभाषिया 
• frolics - उत्सव
• deprivations - अभाव 
• companionship - भाईचारा
• rumble - गड़गड़ाहट
• toils - जाल
• embossed - उभारदार नक्काशी  
• splendour - वैभव
• persecution - उत्पीड़न
• tingle - झुनझुनी
• lump - गांठ
• mingled - मिलावटी
• kelp - समुद्री सिवार

Go To Chapters

Viewing all articles
Browse latest Browse all 6119

Trending Articles